Bihar JEEViKA Admit Card 2025 PDF Download Link (OUT), JEEViKA Vacancy Exam Date and Admit Card, @brlps.in
जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक आवेदन पूरा किया है, वे अब 13 नवंबर 2025 से जीविका की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर अपना Bihar JEEViKA Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड Bihar JEEViKA Exam 2025, जो कि 19 नवंबर 2025 से आयोजित की जाएगी, में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेज है।
इस लेख में हम Bihar JEEViKA Vacancy 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे: परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, डाउनलोड प्रक्रिया, पदों का विवरण और चयन प्रक्रिया विस्तारपूर्वक साझा कर रहे हैं।
यदि आप भी Bihar JEEViKA Admit Card 2025 PDF Download करना चाहते हैं या परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक अवश्य पढ़ें। ताकि आपको Bihar JEEViKA Exam 2025 से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए।
JEEViKA Typing Test 2025
JEEVIKA भर्ती परीक्षा 2025 के तहत Office Assistant और Block IT Executive पदों के लिए हिंदी टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित कीबोर्ड लेआउट और दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारी करें।
- टाइपिंग टेस्ट केवल Hindi Language में आयोजित होगा।
- यह टेस्ट Office Assistant और Block IT Executive पदों के लिए अनिवार्य है।
- परीक्षा Remington Gail Keyboard Layout पर ली जाएगी।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसी कीबोर्ड लेआउट पर अभ्यास करें ताकि बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
Bihar JEEViKA Exam Date 2025
Bihar Rural Livelihoods Promotion Society (BRLPS) द्वारा आयोजित जीविका भर्ती परीक्षा 2025 की तिथि आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2025 से पद अनुसार बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों का विवरण और शिफ्ट की जानकारी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड में दी गई है, जिसे वे 13 नवंबर 2025 से जीविका की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in
से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि, समय और केंद्र से संबंधित सभी जानकारी एडमिट कार्ड पर ध्यानपूर्वक जांचें और परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।
Bihar JEEViKA Admit Card Release Date 2025
BRLPS ने Bihar JEEViKA Recruitment Examination 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड 13 नवंबर 2025 (परीक्षा तिथि अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 1 सप्ताह पहले जारी होंगे।) से जीविका की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने जीविका भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया था, वे अपने Application Number / Login ID और Password का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और आवश्यक निर्देश जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें और परीक्षा के दिन इसे अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएँ।
Detailed Mentioned on BRLPS JEEVIKA Admit Card 2025
Bihar JEEViKA Admit Card 2025 उम्मीदवारों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ दी जाती हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। नीचे एडमिट कार्ड में दी जाने वाली मुख्य जानकारियाँ सूचीबद्ध हैं-
BRLPS JEEViKA Admit Card 2025 पर उल्लेखित विवरण इस प्रकार होंगे:
- उम्मीदवार का पूरा नाम (Full Name of Candidate)
- पिता या माता का नाम (Father’s / Mother’s Name)
- रोल नंबर और आवेदन संख्या (Roll Number & Application Number)
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- परीक्षा तिथि और समय (Exam Date & Time)
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता (Name & Address of Exam Centre)
- परीक्षा की शिफ्ट (Exam Shift)
- अभ्यर्थी की श्रेणी (Category – UR/OBC/SC/ST)
- उम्मीदवार का फोटोग्राफ और हस्ताक्षर (Photograph & Signature of Candidate)
- महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश (Important Exam Instructions)
How To Download Bihar JEEViKA Admit Card 2025?
Bihar JEEViKA Recruitment Examination 2025 के लिए एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अपने Application Number / Login ID और Password की मदद से आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया चरणवार दी गई है –
- Bihar JEEViKA Admit Card 2025 PDF Download करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएँ।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद Career (करियर) सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर वहाँ दिए गए लिंक “Link to download the Admit Card for the Written Test under BRLPS JEEViKA Recruitment Examination 2025” पर जाएँ।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना Application Number / Login ID और Password दर्ज करना होगा।
- मांगे गये सभी लॉगिन जानकारी सही ढंग से भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने एक डैश्बोर्ड आएगा, जिसमें से आप Download ADmit Card के ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे।
- आपके द्वारा क्लिक करने के बाद अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें ताकि परीक्षा के दिन साथ लेकर जा सकें।
Conclusion
हमने इस लेख में आप सभी के साथ Bihar JEEViKA Admit Card 2025 से जुड़ी सभी आवश्यक और सटीक जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की है। Bihar JEEViKA Recruitment Examination 2025 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 13 नवंबर 2025 को जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार इसे जीविका की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in से ही डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड व एक वैध फोटो आईडी प्रूफ के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।
यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और उन सभी उम्मीदवारों के साथ साझा करें जो Bihar JEEViKA Exam 2025 में शामिल होने जा रहे हैं। इस लेख से संबंधित किसी भी प्रश्न या सुझाव के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

